सर, एक किस हो जाए... The Roshans की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए Udit Narayan, पैपराजी ने Kiss Controversy पर चुटकी ली

By एकता | Feb 18, 2025

बॉलीवुड के दिग्गज गायक उदित नारायण हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान सेल्फी लेने आई एक महिला फैन को किस करके विवादों में आ गए थे। दरअसल, हुआ ये कि नारायण स्टेज पर टिप टिप बरसा पानी गा रहे थे तभी एक महिला फैन उनके पास आकर सेल्फी लेने लगी, तभी सिंगर ने उसके होठों पर किस कर लिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। विवाद शांत होने के बाद उदित नारायण पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान वायरल वीडियो को लेकर पैपराजी ने उनका खूब मजाक उड़ाया।

Paps got no chill says "Ek Kiss Hojaye" to Udit Narayan !!
byu/IndianByBrain inBollyBlindsNGossip

इसे भी पढ़ें: BAFTA अवॉर्ड्स में शामिल हुईं राधिका आप्टे ने बाथरूम में किया ये काम, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

विवाद पर उदित नारायण की सफाई

उदित नारायण ने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक साक्षात्कार में विवाद पर बात की। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, 'क्या मैंने कभी ऐसा कुछ किया है जिससे मैं, मेरा परिवार या मेरा देश शर्मिंदा हो? तो फिर मैं अब अपने जीवन के इस पड़ाव पर कुछ क्यों करूंगा जब मैंने सब कुछ हासिल कर लिया है? मेरे और मेरे प्रशंसकों के बीच एक गहरा, पवित्र और अटूट बंधन है। आपने तथाकथित निंदनीय वीडियो में जो देखा वह मेरे और मेरे प्रशंसकों के बीच प्यार का प्रकटीकरण था। वे मुझसे प्यार करते हैं। मैं उनसे और भी अधिक प्यार करता हूं।'

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi