UGC NET Result 2025: 7 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NTA Website पर Direct Link से देखें स्कोरकार्ड

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 04, 2026

दरअसल, यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। कभी भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 4 फरवरी को नतीजे जारी कर दिए। रिजल्ट UGC NET Result 2025 December ऑनलाइन माध्यम से एनटीए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी होगा जहां से परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके रिजल्ट की जांच के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बताते चलें कि यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक कराया गया था, जिसमें 7.35 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 

- यूजीसी नेट 2025 दिसंबर रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

 - इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करना होगा।

 - फिर आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा। इसके साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर लें। 

इन 3 कैटेगरी तहत क्वालीफाई होंगे अभ्यर्थी

यूजीसी नेट एग्जाम से तीन कैटेगरी के तहत क्वालीफाई होंगे। पहली कैटेगरी में अभ्यर्थी JRF एवं अपॉइंटमेंट एज असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल करेंगे। दूसरी कैटेगरी में अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इसके अलावा तीसरी कैटेगरी में पीएचडी में एडमिशन के लिए पात्रता हासिल होगी। 

जानिए स्कोरकार्ड की कितनी होती वैधता

आपको बताते चलें कि, UGC NET स्कोरकार्ड और प्रमाणपत्र की वैधता पद के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए यह स्कोरकार्ड लाइफ टाइम के लिए वैध रहेगा। वहीं, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए यह ई-सर्टिफिकेट/अवार्ड लेटर जारी होने की तारीख से 3 साल तक मान्य होता है। इसके अलावा, पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए कुछ संस्थानों में नेट/जेआरएफ के अंक परिमाण घोषित होने की तिथि से एक वर्ष तक मान्य रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

Health Alert । इन हेल्दी बीजों से हो सकता है Kidney Failure, डॉक्टर ने जारी की पूरी Rating List

Vanakkam Poorvottar: जयललिता की पार्टी का भविष्य खतरे में, Palaniswami का अड़ियल रुख AIADMK को ले डूबा

Sunjay Kapur family trust dispute: ऐसा काम न करें, जिससे मध्यस्थता प्रक्रिया पर असर पड़े, अदालत का रानी-प्रिया कपूर को निर्देश

गहरे समुद्र के नीचे पाइपलाइन बिछवाने जा रहे हैं मोदी, Oman से India को गैस सप्लाई में नहीं आएगी कोई बाधा