उज्जैन एमपीईबी के ठेकेदार को लाखों का चूना लगाकर भागी युवती

By दिनेश शुक्ल | Jun 02, 2021

उज्जैन। मध्य प्रदेश होशंगाबाद की रहने वाली एक युवती ने एमआर-5 स्थित खंडेलवाल नगर निवासी ठेकेदार के साथ पहले प्रेम और फिर उसके बाद शादी का नाटक किया। शादी के बाद युवती एक लाख रुपए नगद और आभूषण लेकर चली गई। ठेकेदार ने जब उसकी भाई को फोन लगाकर युवती के बारे में जानकारी ली तो उसके पैरों तले जमीन खीसक गई। युवती के भाई ने बताया कि उसे एक योजना के तहत धोखाधड़ी की गई है। उज्जैन के चिमनगंज पुलिस ने बताया कि एमआर-5 स्थित खंडेलवाल नगर निवासी ठेकेदार दीपक भावसार ने थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।

इसे भी पढ़ें: आपको कोविड है या नहीं, बस एक मिनट में पता चल जाएगा

आरोपी युवती ने अपना नाम मुक्ता चौकसे निवासी होशंगाबाद बताया। यह भी जानकारी दी कि वह पीएससी व यूपीएससी की तैयारी कर रही है। नौकरी लग जाने के बाद वह शादी करेगी। वह भी युवती की बातों में आकर फंस गया। इस दौरान दोनों के बीच अच्छी पहचान हो गई। जिसके बाद आरोपी युवती पढ़ाई, कमरे का किराया और खर्च के लिए वह रुपए लेती रही। एक बार 25 लाख रुपए नकद दिए। इसके अलावा कई बार युवती के खाते में भी रुपए ट्रांसफर किए। 

इसे भी पढ़ें: राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज बौछारें पड़ने के आसार, मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी

वही काफी दिन बित जाने के बाद ठेकेदार ने जब युवती पर पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टाल गई।लेकिन काफी दबाव के बाद वह शादी करने को राजी हुई। इसके बाद वह उज्जैन आई और चिंतामण मंदिर में ठेकेदार से शादी की। ठेकेदार का आरोप है कि प्रेम प्रसंग और शादी के नाम पर युवती ने उसके साथ 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने होशंगाबाद निवासी मुक्ता चौकसे, नितिन चौकसे और नागेंद्र सिंह पवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीएसपी ए.आर. नेगी ने बताया कि जिस युवती व अन्य के नाम बताए हैं, सबकी जानकारी निकलवाकर गिरफ्तार करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने जंतर-मंतर पर Kojpa के प्रदर्शन की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

Navratri पर Tassel Drop Pearl और थ्रेडेड Silver Earrings बढ़ाएंगे खूबसूरती

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत