उज्जैन कलेक्टर का फरमान, वैक्सीन न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को नही मिलेगी सैलरी

By सुयश भट्ट | Jun 23, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महा वैक्सीनेशन अभियान के भी उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने अजीबोगरीब बयान दिया है, जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि वैक्सीन न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा।

मीडिया से बातचीत में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि अगर हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन के डोज मिल जाते हैं तो हम अगले 1 महीने में जिले मैं सत प्रतिशत वैक्सीनेशन करवा देंगे। 

कलेक्टर ने आगे कहा कि हमने अपने सभी कर्मचारियों,अधीनस्थों को भी निर्देशित किया है कि आप अभी भी वैक्सीन लगवा लें, नहीं तो अगले महीने यानी जुलाई की सैलरी नहीं मिलेगी। तनख्वाह सिर्फ उन्हीं को मिलेगी जो वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाएगा बाकियों की सैलरी को होल्ड कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, वैक्सीनशन को लेकर उठाए कई सवाल

 

बता दें कि इसके पहले भी कई कलेक्टर ऐसे अजीबोगरीब बयान दे चुकें है। और बाद में उन्हें अपने बयान भी वापस लेना पड़ चुके हैं इसलिए देखना लाजमी होगा कि उज्जैन कलेक्टर का बयान कितना असर दिखाता है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार