ब्रिटेन के पूर्व उप-प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने भारत से साझेदारी बढ़ाने के लिए प्रयास बढ़ाने पर जोर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के करीबी सहयोगियों में से एक और पूर्व उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने शनिवार को सरकार से भारत के साथ घनिष्ठ साझेदारी का पूरा लाभ उठाने के लिए कहा। आम चुनाव में राब सुनक के अभियान के अगुआ थे और सरकार बनने के बाद उनके विदेश सचिव के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। हालांकि, बाद में राब को इन आरोपों के बीच इस्तीफा देना पड़ा था कि वह ब्रिटिश सरकार के विभिन्न विभागों में काम करते हुए कर्मचारियों पर धौंस दिखाते थे।

इसे भी पढ़ें: ममता का आप-कांग्रेस को संदेश : चाय बिस्कुट के साथ दिल्ली के अध्यादेश मुद्दे का समाधान करें

ऐसा करने के लिए हमें पूरी सरकार को सक्रिय करना होगा।” उन्होंने कहा कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत यूरोजोन (27 देशों के समूह) को पीछे छोड़कर व्यापार और निवेश के अधिक बड़े अवसर दे सकता है। उन्होंने लिखा, “भारत सैन्य उपकरणों का दुनिया का सबसे बड़ा आयातक है। मोदी संयुक्त उद्यमों पर जोर दे रहे हैं, ताकि घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण संभव हो सके। पश्चिम के लिए, यह भारत को रूसी हथियारों के आयात से दूर करने का एक अवसर है।” राब ने लिखा, “भारत का आर्थिक उत्थान और भू-राजनीतिक प्रमुखता इसे विशेष रूप से चीन के विकल्प के रूप में मुख्य भागीदार बनाती है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद