ब्रिटेन के सांसदों ने चीन पर नरसंहार का आरोप लगाने वाला प्रस्ताव पारित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

लंदन। ब्रिटेन के सांसदों ने बृहस्पतिवार को एक संसदीय प्रस्ताव को पारित करते हुए घोषणा की कि चीन की नीतियां उसके पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में रहने वाली अल्पसंख्यक उइगर आबादी के खिलाफ हैं। प्रस्ताव में इन नीतियों को नरसंहार के समान और मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के कारण भारत और पाकिस्तान से उड़ानों पर रोक लगाएगा कनाडा

हालांकि, यह प्रस्ताव ब्रिटिश सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं है। इस प्रस्ताव के बाद एक बार फिर यह संकेत मिले हैं कि ब्रिटेन के राजनेताओं के बीच चीन के कथित मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर रोष है।

इसे भी पढ़ें: डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर संक्रमित पाए गए कुछ यात्रियों में वायरस के दोहरे स्वरूप का पता चला: सरमा

कंजरवेटिव सांसद नुस घानी ने यह प्रस्ताव पेश किया था। वह भी उन पांच ब्रिटिश सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें चीन ने उइगर के साथ उसके बर्ताव की आलोचना को लेकर हाल ही में प्रतिबंधित किया था।

प्रमुख खबरें

Syed Mushtaq Ali Trophy में Bihar की कमान संभालेंगे Vaibhav Suryavanshi

भारत सरकार ने Jio OneWeb और Starlink को दी Satellite Internet के लिए मंजूरी

Delhi Food Safety विभाग की छापेमारी, 100 किग्रा खराब खाद्य सामग्री नष्ट

Belgium King Philippe ने खारिज किया PM Bart De Wever का इस्तीफा