UK के सांसदों ने ‘पार्टीगेट’ को लेकर बोरिस जॉनसन के खिलाफ रिपोर्ट का समर्थन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

लंदन। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर, डाउनिंग स्ट्रीट में कोविड-19 संबंधी नियम तोड़कर आयोजित की गईं पार्टी को लेकर संसद को जान-बूझकर गुमराह करने का आरोप लगाने वाली ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ समिति की रिपोर्ट को ब्रितानी सांसदों ने सात के मुकाबले 354 मतों से समर्थन दिया। जॉनसन ने संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में कई बार इस बात से इनकार किया था कि ब्रितानी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कोविड-19 संबंधी नियम तोड़कर पार्टी आयोजित की गईं। जॉनसन द्वारा संसद को ‘‘गुमराह’’ किए जाने संबंधी इस मामले को ‘पार्टीगेट’ नाम दिया गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ के कई अन्य सदस्य रिपोर्ट के निष्कर्षों पर बहस या टिप्पणी में शामिल नहीं हुए, जिसकी विपक्षी लेबर पार्टी के कई सांसदों ने घंटों चले सत्र के दौरान निंदा की। लेबर पार्टी के जेस फिलिप्स ने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि इस देश के प्रधानमंत्री यह भी नहीं बता सकते कि यदि आज वह यहां आते तो किसके लिए वोट देते। मेरे विचार से यह कर्तव्य से विमुख होना है।

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh के लाइव कॉन्सर्ट में सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर चढ़े खालिस्तान-समर्थक, प्रदर्शनकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

House of the Dragon Season 3 Release | वेस्टरोस में टार्गेरियन गृहयुद्ध की वापसी, जानें भारत में कब और कहाँ देखें पहला एपिसोड

अगर धमकी देते देते पाकिस्तान ने सचमुच युद्ध छेड़ दिया तो भारत क्या करेगा?

Giriraj Singh बोले, TMC ने Bengal को बर्बाद किया, BJP ला रही दूसरी आज़ादी