By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2021
लंदन। ब्रिटेन में ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के स्पीकर ने संसद चैंबर में बच्चों को लाने की अनुमति देने संबंधी नियमों की समीक्षा करने की बुधवार को घोषणा की। एक सांसद ने शिकायत की थी कि उन्हें तीन महीने के अपने बच्चे को सदन में ले जाने पर रोक दिया गया। विपक्षी दल लेबर पार्टी की सांसद स्टेला क्रीजी को बताया गया था कि संसद परिसर के वेस्टमिंस्टर हॉल में बच्चे को बहस के दौरान लाना नियमों के खिलाफ है। क्रीजी ने कहा कि उन्हें मंगलवार को एक परिचर्चा में अपने बेटेको लाने के बाद ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ की ओर से एक पत्र मिला।