UK PM Andy Burnham पहुंचे Kyiv, जेलेंस्की से मुलाकात और मिसाइल तकनीक पर फैसला संभव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम सोमवार को कीव पहुंचे, जहां उनके यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने और अन्य अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ सहयोगी देशों के समूह की बैठक की सह-अध्यक्षता करने की संभावना है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद यह बर्नहम की पहली विदेश यात्रा है। वह यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कीव आए हैं।

‘स्कैल्प’ मिसाइल ब्रिटेन मिसाइल की ‘स्टॉर्म शैडो’ का फ्रांसीसी संस्करण है। दोनों ही मिसाइल के निर्माण में फ्रांस और ब्रिटेन की साझा प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। बयान में कहा गया है कि बर्नहम के यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने और सहयोगी देशों के समूह की बैठक के दौरान कीव को लगातार जारी अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर चर्चा करने की भी संभावना है।

यूक्रेन 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद सोमवार को अपनी आजादी के 35 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi के Mohan Garden में 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, पांच पकड़े गए

शिक्षक राष्ट्र की भावी पीढ़ियों के निर्माता, उनके सम्मान और सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव: धीरेन्द्र सिंह

Jasprit Bumrah पर निर्भरता और दिशाहीन बॉलिंग, क्या T20 World Cup जीत पाएगी Team India?

विजिलेंस FIR के खिलाफ Pinarayi Vijayan को राहत नहीं, Kerala High Court ने अपील खारिज की