बोरिस जॉनसन ने स्वीकार की कंजरवेटिव पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी, दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को उपचुनाव में अपनी कंजरवेटिव पार्टी की करारी हार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी स्वीकार कर ली। इस उपचुनाव को डाउनिंग स्ट्रीट में जॉनसन के नेतृत्व पर जनमत संग्रह की संज्ञा दी गयी थी। कंजरवेटिव पार्टी (टोरी पार्टी) का मजबूत किला कही जाने वाली सीट नॉर्थ श्रॉपशायर के संसद सदस्य ओवेन पीटरसन के इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है, जिसमें लिबरल डेमोक्रेट की उम्मीदवार हेलेन मॉर्गन ने जीत हासिल की। उपचुनाव में अपनी पार्टी की हार के बारे में पूछे जाने पर जॉनसन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार जो कुछ भी करती है उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं और निश्चित रूप से मैं व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्पष्ट रूप से नॉर्थ श्रॉपशायर में चुनाव का परिणाम बहुत ही निराशाजनक है और मैं लोगों की निराशाओं को पूरी तरह से समझता हूं। मैंने सुना है कि मतदाता नॉर्थ श्रॉपशायर में क्या कह रहे हैं और पूरी विनम्रता के साथ मुझे उस फैसले को स्वीकार करना है।’’

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश