रॉबर्ट क्लाइव की मूर्ति हटाने की उठी मांग, भारत को अंग्रेजों का गुलाम बनाने में था हाथ

By अनुराग गुप्ता | Jun 10, 2020

लंदन। मिनियापोलिस की पुलिस के हाथों अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अब दुनिया भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल लोगों का मानना है कि अब नस्लवाद, भेदभाव और अन्याय का खात्मा होना चाहिए। इसी बीच ब्रिटेन में प्रदर्शनों के बीच अब रॉबर्ट क्लाइव की मूर्ति हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इसके लिए ऑनलाइन अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान में कुछ भारतीय भी शामिल हैं।

कौन है रॉबर्ट क्लाइव ?

इसे भी पढ़ें: नस्लवाद के मुद्दे पर ड्वेन ब्रावो ने कहा- ‘आदर और समानता’ के हम भी है हकदार 

जॉर्ज फ्लाइड की मौत के बाद से दुनियाभर में ब्लैक लाइव्स मैटर का नाम का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इसके तहत अबतक हर उस चीज का विरोध किया गया जो किसी भी तरह से नस्लवाद को बढ़ावा देती है और इसी कड़ी में अब लंदन और ब्रिटेन में शान से लगी हुई रॉबर्ट क्लाइव की मूर्तियां हटाने की मांग तेज हो गई। क्लाइव को यहां पर क्लाइव ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।

रॉबर्ट क्लाइव वो शख्स था जो मानता था कि भारत को गुलाम देश होना चाहिए। इसी की वजह से अंग्रेजों ने भारत की दौलत को लूटा और ब्रिटेन ले जाते रहे। भले ही भारत में रॉबर्ट क्लाइव के खिलाफ कभी आवाज न उठी हो लेकिन अब उसी के देश में उसे नस्लवाद का प्रतीक माना जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: जॉर्ज फ्लॉयड को ह्यूस्टन में दफनाया गया, तेज गर्मी के बावजूद सैकड़ों लोग अंत्येष्टि स्थल के बाहर खड़े रहे 

क्रूर और निर्दयी थी रॉबर्ट क्लाइव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉबर्ट क्लाइव को क्रूर और निर्दयी माना जाता रहा है। इतना ही नहीं उसे अफीम की लत थी और माना जाता है कि इसी की वजह से वह कभी भी होश में नहीं रहता था। इसीलिए कभी भी कोई भी फैसला करते समय वह उसके अच्छे और बुरे के बारे में नहीं सोचता था। यहां तक कि इतिहासकार रॉबर्ट क्लाइव को मनोरोगी बताते हैं।

रॉबर्ट क्लाइव की मूर्ति लंदन के श्रे्यूसबेरी में है। जिसे हटाने के लिए श्रॉपशायर काउंटी काउंसिल ने ऑनलाइन पिटीशन दाखिल की है। जिस पर पहले घंटे ही 1700 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए। इसमें कहा गया कि अंग्रेजों की हुकूमत के दौरान लाखों बेगुनाहों की हत्या हुई। ऐसे में ब्रिटिश राष्ट्रवाज का जश्न मनाने के लिए क्लाइव की मूर्ति लगाना गलत है।

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े