ब्रिटेन में Covaxin को मिलेगी मान्यता, 22 नवंबर को स्वीकृत टीकों की सूची में होगी शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2021

लंदन। ब्रिटेन सरकार ने कहा कि भारत के ‘कोवैक्सीन’ टीके को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए स्वीकृत कोविड-19 रोधी टीकों की सूची में 22 नवंबर को शामिल किया जाएगा। इसका अर्थ यह हुआ कि जिन लोगों ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित ‘कोवैक्सीन’ की दोनों खुराक ली हैं, उन्हें ब्रिटेन आने के बाद पृथक-वास में नहीं रहना होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) , ‘कोवैक्सीन’ को आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए स्वीकृत टीकों की सूची (ईयूएल) में पहले ही शामिल कर चुका है, जिसके बाद ब्रिटेन ने यह कदम उठाया है। भारत में निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ को ब्रिटेन में स्वीकृत टीकों की सूची में पिछले महीने शामिल किया गया था। भारत के लिए ब्रितानी उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ब्रिटेन आने वाले भारतीय यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।

प्रमुख खबरें

New Delhi में India-Nepal IGSC बैठक, दोनों देशों के अधिकारियों ने Connectivity पर की चर्चा

Bihar Flood Crisis: नितिन नवीन ने CM Relief Fund में दान की 3 महीने की Salary

BRICS में भारत की Diplomacy की तारीफ, South Korea के राजदूत बोले- मुश्किल दौर में बनी सहमति

तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने मीनाक्षी मंदिर कुंभाभिषेकम व्यवस्था का बचाव किया, टीटीवी दिनाकरन की आलोचना की