Melania Trump की पहल से Ukraine और Russia स्थानीय संघर्ष विराम पर सहमत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

यूक्रेन और रूस ने अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति वार्ता को फिर से शुरू करने की इच्छा जताई है और दोनों देश मेलानिया ट्रंप के नेतृत्व वाले मानवीय मिशन का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन इस हफ्ते क्षेत्र और सुरक्षा गारंटी को लेकर फिर से उभरे गहरे मतभेद, युद्ध को खत्म करने की राह में आने वाली बाधाओं को रेखांकित करते हैं। साढ़े चार साल से ज़्यादा समय तक चली लड़ाई के बाद, नयी कूटनीतिक पहल सामने आई है, जिसके साथ शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घोषणा भी की गई।

रूस यूक्रेन के उन इलाकों की मांग कर रहा है जिन पर उसका पूरा नियंत्रण नहीं है, जबकि कीव का जोर इस बात पर है कि किसी भी समझौते में आगे हमला न होने की पक्की गारंटी शामिल होनी चाहिए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यह कहने के कुछ ही घंटों बाद कि वह वार्ता फिर से शुरू करने के लिए ‘‘सैद्धांतिक रूप से’’ सहमत हैं, रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से घातक हमला किया। मॉस्को ने कहा कि उसने अपने शहरों की ओर आ रहे 800 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया है।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय सह आवास क्रेमलिन के एक प्रवक्ता ने कहा कि बातचीत का अगला दौर नवंबर के मध्य के आसपास संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Ranchi में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले, Congress ने संविधान ताक पर रख देश चलाया

Arshdeep Singh ने T20I में तोड़ा Bhuvneshwar Kumar का रिकॉर्ड, झटके 38 विकेट

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर Tripura में 30 अक्टूबर को INDIA गठबंधन की रैली

अरुणाचल में Siang Project के विरोध में NHPC दफ्तर और थाने में लगाई आग, कई पुलिसकर्मी घायल