'यूक्रेन की सेना का व्यवहार अच्छा नहीं, इंडियन एंबेसी की वजह से हम निकल पाए', भारत लौटे छात्र ने सुनाई आपबीती

By रेनू तिवारी | Mar 02, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ और तब से लगातार दोनों सेनाओं के बीच जंग जारी है। रूसी सेना आक्रामक रूप से यूक्रेनियों पर भारी पड़ रही हैं वहीं दूसरी और युद्ध में आम जनता की जान पर भी बन आयी हैं। अभी तक इस युद्ध में 400 से ज्यादा आम नागरिकों की जान जा चुकी है। वहीं दूसरी और भारत के लिए भी यह काफी मुश्किल समय है। भारत के बहुत से नागरिक यूक्रेन में हैं और युद्ध की स्थिति के कारण वह वहां पर फंस गये हैं। भारत से हर साल बहुत से स्टूडेंट यूक्रेन में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। अब युद्ध के कारण उनकी जान पर बन आयी है। भारत सरकार लगातार वहां फंसे भारतीय को निकाल रही हैं। अब  यह मोर्चा खुद एविएशन मिसिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कंधे पर लिया है। यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया है जिसनें अब वायु सेना भी शामिल हो गयी है। एयर इंडिया और वायु सेना मिलकर भारतीय को वापस लाने का काम कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: जब सलमान ने की थी ऐश्वर्या की बुरी तरह पिटाई, चोट के निशान लेकर शूटिंग पर पहुंची थी एक्ट्रेस

 

यूक्रेन की सेना से भारतीयों के साथ किया दुरव्यवहार: छात्र 

ऑपरेशन गंगा’ के तहत नौवीं उड़ान यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मंगलवार देर रात नयी दिल्ली पहुंची। यूक्रेन से वापस लौटे लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई और यूक्रेन की सेना पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीयों के साथ काफी दुरव्यहार किया था। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से बाहर आना काफी मुश्किल हो गया था हम हारने लगे थे लेकिन भारत सरकार के कारण हम वापस अपने वतन लौट पाये हैं। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद दिया। यूक्रेन से वापस लौटे शुभांशु ने बताया की वहां कि हालात काफी खराब हो गये थे। हमारे पास खाने-पीने तक का सामान नहीं बचा था। एयरपोर्ट पर पहुंची शुभांशु की मां अपने बेटे से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। उन्होंने रोते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। भावुक मां ने रोते-रोते कहा, ''मेरे मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं, जो हमारे बेटे को यहां ले आए. मैं कहती हूं मोदी हमेशा जीते रहें, हमारे बेटों की रक्षा करते रहें।''

 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश के पास नहीं है भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की ताकत: असदुद्दीन ओवैसी

 

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिक 

'ऑपरेशन गंगा’ के तहत नौवीं उड़ान यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मंगलवार देर रात नयी दिल्ली पहुंची। यह उड़ान यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के भारत सरकार के अभियान का हिस्सा है। रूस के साथ युद्ध के कारण यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है, ऐसे में भारत अपने नागरिकों को भू -मार्ग से यूक्रेन के पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया लाकर वहां से विमान के जरिए स्वदेश ला रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत सरकार यूक्रेन से हर भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा,‘‘भारत सरकार यूक्रेन से सभी छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के सभी प्रयास कर रही है। मैं उनसे यूक्रेन में अपने मित्रों से यह कहने की अपील करता हूं कि वे हिम्मत और संयम बनाए रखें।’’ इससे पहले, बुखारेस्ट से एक अन्य विमान 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा था। मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेल सुविधा काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विमान से उतरने के बाद आपकी घर वापसी के लिए रेलवे सुविधा काउंटर बनाए गए हैं।’’ आधिकारिक अनुमान के अनुसार, यूक्रेन के विश्वविद्यालयों में करीब 18,000 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका