अपना 31वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है यूक्रेन, राजधानी कीव में जेलेस्की संग वॉक करते नजर आए जॉनसन, कहा- रूस के खिलाफ जीत का जताया भरोसा

By अभिनय आकाश | Aug 24, 2022

निवर्तमान ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। यूक्रेन अपना 31वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं रूस यूक्रेन युद्ध के 6 महीने भी पूरे हो गए हैं। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन आज राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ मध्य कीव में टहलते नजर आए। इस दौरान बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से कहा है कि वह रूस के खिलाफ युद्ध जीतेंगे। कार्यवाहक प्रधान मंत्री ने मानव रहित निगरानी और मिसाइल प्रणालियों सहित रूसी बलों को रोकने में मदद करने के लिए यूक्रेन के लिए यूके के समर्थन के नए 54 मिलियन पाउंड के पैकेज की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: रूस के आक्रमण के बाद से करीब नौ हजार यूक्रेनी सैनिकों की मौत

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने स्कॉट्स गार्ड्स बैंड का एक वीडियो ट्वीट किया, जो आमतौर पर बकिंघम पैलेस में गार्ड की अदला-बदली के लिए संगीतमय प्रस्तुति देता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय के प्रवेश द्वार को सूरजमुखी फूलों से सजाया गया। सूरजमुखी यूक्रेन का राष्ट्रीय फूल है। 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात