Russia-Ukraine Crisis । यूक्रेन का दावा, 5 रूसी विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया

By अंकित सिंह | Feb 24, 2022

जिस बात की आशंका पिछले कई दिनों से लगाई जा रही थी आज आखिरकार वह हो ही गया। रूस ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। इसके बाद से यूक्रेन के कई हिस्सों में बम धमाकों की आवाज सुनाई दी। दूसरी ओर अब यूक्रेन ने भी रूस को लेकर बड़ा दावा किया है। यूक्रेन की सेना ने बताया है कि लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। इसके साथ ही यूक्रेन की सीमा रक्षा एजेंसी ने कहा कि रूस की सेना ने पड़ोसी बेलारूस से देश पर हमला किया है। दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शांति बनाए रखने की अपील की है। देश के नाम संबोधन में जेलेंस्की ने यह भी बताया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करने की कोशिश की थी, लेकिन क्रेमलिन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। राष्ट्रपति ने बुधवार देर रात अपने संबोधन में रूस के उन दावों को खारिज कर दिया कि उनका देश रूस के लिए खतरा पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस के आक्रमण से लाखों जिंदगियां प्रभावित होंगी। यूक्रेन में राष्ट्रव्यापी आपातकाल की घोषणा के कुछ घंटे बाद जेलेंस्की ने कहा, ‘‘ यूक्रेन के लोग और यूक्रेन की सरकार शांति चाहती है, लेकिन अगर देश पर आक्रमण होता है तो हम भी लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Mohammad Wasim ने Fatima Sana को Babar Azam से बड़ा स्टार बताया

Iran पर Donald Trump के पास कोई ठोस रणनीति नहीं, पूर्व US NSA John Bolton का दावा

Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है

Himanta Biswa Sarma का एलान: JK Lakshmi Cement असम में लगाएगी 5 नई यूनिट्स