मृतकों के आंकड़ों के साथ हेर-फेर कर सकता है रूस, बख्तरबंद गाड़ियों के साथ तैनात है शव जलाने वाला वाहन

By अनुराग गुप्ता | Feb 26, 2022

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों ओर मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रूसी सेना राजधानी कीव में प्रवेश कर चुकी है और उसकी यूक्रेनी सैनिकों के साथ कुछ मुठभेड़ें भी हुई हैं। बीच-बीच में गोलीबारी की आवाजें भी लोगों को सुनाई दी है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि रूस सैनिकों की मौत का आंकड़ा छुपा सकता है क्योंकि उसके पास 'मोबाइल शवदाहगृह' है। 

अंग्रेजी समाचार द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें सामान्य से ट्रकों में 'मोबाइल शवदाहगृह' सिस्टम को फिट किया गया है। यह चलता फिरता श्मशान घाट है और यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। इस मामले में ब्रिटिश रक्षा सचिव का कहना है कि इस प्रणाली के माध्यम से युद्ध के नुकसान को कवर किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत और रूस की दोस्ती पर अमेरिका ने दिया बड़ा बयान, पाकिस्तान के स्टैंड को लेकर कही ये बात 

यूक्रेन में 198 लोगों की हुई मौत

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने बताया कि रूसी हमले में 198 लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। ल्याशको ने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। उनके बयान से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हताहतों में कितने सैनिक और आम नागरिक हैं। वहीं यूक्रेन ने दावा किया कि उन्होंने 1,000 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत