स्पाइसजेट ने फंसे भारतीयों को घर वापस लाने के लिए भरी विशेष उड़ान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

नयी दिल्ली। स्पाइस जेट एअर लाइन रूसी सैन्य आक्रमण के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगी। भारत ने शनिवार को यूक्रेन से सटे देशों रोमानिया एवं हंगरी के रास्ते अपने नागरिकों को निकालना शुरू किया था क्योंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र रूसी सैन्य आक्रमण शुरू होने के बाद 24 फरवरी से ही बंद है। टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने अब तक अपनी पांच उड़ानों के माध्यम से 1156 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला है। उसकी छठी उड़ान 240 भारतीय नागरिकों को लेकर सोमवार की शाम को दिल्ली पहुंचेगी।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Kabaddi Championship में भारत का दबदबा, महिला और पुरुष टीमों ने दर्ज की जीत

Kochi में जज के नाबालिग बेटे की Mercedes से टक्कर, स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत

UPSC अभ्यर्थियों के सेवा आवंटन पर DoPT ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे निर्देश

Elon Musk के ड्रोन हमले वाले आरोपों को Ukraine ने नकारा, Starlink नियमों पर दी सफाई