खूंखार कैदियों को रूस के खिलाफ युद्ध में शामिल कर रहा यूक्रेन, इनके बारे में जानकर आप रहे जाएंगे दंग

By अनुराग गुप्ता | Feb 28, 2022

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव पर हमले तेज कर दिए हैं। सोमवार तड़के कीव और खारकीव में दो धमाके हुए हैं। वहीं बेलारूस में रूस और यूक्रेन के बीच ऐतिहासिक वार्ता का मंच तैयार हो चुका है। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि रूस के साथ जारी युद्ध में यूक्रेन सैन्य पृष्ठभूमि वाले कैदियों की मदद लेने वाला है। 

आपको बता दें कि यूक्रेन पहले ही सर्गेई टॉर्बिन और दिमित्री बालाबुखा नामक कैदियों को रिहा कर चुका है। यह लोग खूंखार तरीके से हत्या करने के दोषी पाए गए थे। सर्गेई टॉर्बिन को तो डोनेत्स्क और लुगंस्क पीपुल्स रिपब्लिक के साथ युद्ध लड़ने का अनुभव भी है लेकिन उस पर नागरिक कार्यकर्ता पर तेजाब फेंककर और फिर उसकी हत्या के जुर्म में दोषी पाया गया था। 

इसे भी पढ़ें: शीत युद्ध के समय आई थ्योरी का पुतिन यूक्रेन युद्ध में करेंगे इस्तेमाल? जानें क्या है Nuclear Deterrent Force जिसे अलर्ट पर रखा गया 

इसके अलावा दिमित्री बालाबुखा ने साल 2018 में बस स्टॉप पर एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या करने के जुर्म में 9 साल की सजा सुनाई गई थी। यूक्रेन ने इन दोनों को रिहा कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया