Ukraine ने सीमावर्ती रूसी क्षेत्रों में बरसाए गोले, मॉस्को की मिसाइल ने यूक्रेनी अस्पताल को निशाना बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

यूक्रेन ने सीमावर्ती रूसी क्षेत्रों में शुक्रवार को तोप से गोले बरसाए, तो मॉस्को की मिसाइल ने मध्य यूक्रेन के निप्रो स्थित एक अस्पताल को निशाना बनाया। रूसी हमले में अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए।यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन की सीमा से सटे रूस के दक्षिणी बेलगोराद क्षेत्र में शुक्रवार को यूक्रेन ने तोपों के जरिये गोलाबारी की और इसके घंटों बाद इस क्षेत्र के एक रूसी शहर को रात में किये गये कम से कम एक विस्फोट ने दहला दिया।

हमले का ब्योरा अस्पष्ट है। अपुष्ट रिपोर्ट में कहा गया कि रूस के दक्षिणी शहर क्रसनोडार में शुक्रवार का धमाका ड्रोन के जरिये किया गया। चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया से कहा कि उन्होंने दो धमाकों की आवाज सुनी। इस महीने के पहले क्रसनोडार स्थित एक तेल रिफाइनरी को ड्रोन से लागातार दो दिन निशाना बनाया गया था। यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो साझा किया जिसमें दिख रहा है कि एक मानवरिहत नौका काला सागर में रूसी पोत इवान खुर्स पर हमला कर रही है। लेकिन वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि ड्रोन से पोत पर हमला किया गया है। इसके पहले बुधवार को रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन की मानव राहित नौकाओं ने उसके पोत इवान खुर्स पर हमला किया था। यूक्रेनी राष्ट्रपति के कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी हमले से कम से कम दो नागरिकों की जान चली गई जबकि तीन लोग घायल हो गये।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना