Russia Ukraine War Update: सरेंडर करने को तैयार हुआ यूक्रेन? जीत गया रूस

By अभिनय आकाश | Mar 19, 2025

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीजफायर के लिए तो राजी हो गए हैं। लेकिन पुतिन ने अपनी तोंप और बंदूकों को शांत रखने के लिए कुछ शर्तें अमेरिका के सामने रखी हैं। पुतिन ने अमेरिका से यूक्रेन को हथियार की सप्लाई बंद करने को कहा है। यूरोप की तरफ से ये फैसला लिया जाना चाहिए। साथ ही जंग में कब्जाई गई जमीन पर रूस का ही कंट्रोल होगा। नाटो की तरफ से वादा किया जाए कि यूक्रेन को सदस्य नहीं बनाया जाएगा। ये कुछ सशर्ते सीजफायर के लिए पुतिन राजी हुए हैं। यूक्रेन की तरफ से लगातार नाटो का सदस्य बनाने की मांग की जा रही है। लेकि भविष्य में भी नाटो इस पर बिल्कुल भी अमल न करे कुछ इस तरह का वादा पुतिन अमेरिका से चाहते हैं। यूक्रेन न्यूट्रल पोजीशन में रहेगा। इसके साथ ही यूक्रेन की सेना में नई भर्ती न की जाए। कुर्क में मौजूद यूक्रेन के सैनिकों को सरेंडर करना होगा। 

इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: पुतिन और ट्रंप के बीच दो घंटे चली बातचीत के बाद आया जेलेंस्की का बयान, रूस पर जताई आशंका

अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान युद्ध को शीघ्र समाप्त करने का संकल्प जताने वाले ट्रंप ने कई बार पुतिन के साथ अपने संबंधों का बखान किया और रूस के अकारण आक्रमण के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया। इतना ही नहीं उन्होंने जेलेंस्की पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़े युद्ध को अनावश्यक रूप से लंबा खींचने का आरोप लगाया। रूस ने 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इनमें पूर्व में डोनेत्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र तथा देश के दक्षिण-पूर्व में खेरसॉन और ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र शामिल हैं, लेकिन चारों में से किसी पर भी उसका पूरी तरह से नियंत्रण नहीं है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi का Seychelles मिशन, Blue Economy और Climate Action के जरिए हिंद महासागर में मजबूत होगी साझेदारी

FIFA World Cup 2026: Argentina Fans को झटका! Jordan के खिलाफ शुरुआती मैच में नहीं दिखेंगे Superstar Lionel Messi

जन्म की तारीख बताती है आपकी Personality, इस खास Astro-Science से जानें भविष्य के संकेत

US का पलटवार, जहाज पर Drone Attack के बाद Iran पर दागीं मिसाइलें, तनाव चरम पर