यूक्रेन : मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाओं के बीच चार मंत्रियों का इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2024

 यूक्रेन में संघीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं के बीच चार कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार देर रात संसद अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अध्यक्ष कार्यालय के मुताबिक, यूरोपीय मामलों के उप प्रधानमंत्री ओल्गा स्टेफनिशिना; सामरिक उद्योग मंत्री ओलेक्जेंडर कामिशिन, न्याय मंत्री डेनिस मलिस्का और पर्यावरण मंत्री रुस्लान स्ट्राइलेट्स ने अपने-अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है।

यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या इनमें से किसी मंत्री को अन्य वरिष्ठ पदों पर तैनात किया जाएगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पिछले हफ्ते संकेत दिए थे कि कैबिनेट में जल्द फेरबदल किया जाएगा।

वहीं, संसद में उनकी पार्टी के प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा मंत्रियों में से आधे को बदले जाने की संभावना है। रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन को नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वह देश के पूर्वी हिस्से में रूसी बलों को मिल रही बढ़त का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रहा है और पड़ोसी कुर्स्क क्षेत्र में अपने हालिया अभियान के जरिये मॉस्को के मंसूबों पर पानी फेरना चाहता है।

प्रमुख खबरें

संकट में Nepal के काम India ही आया, Kathmandu को China की दोस्ती का सच आखिरकार समझ आया

Haldwani Shuddhikaran विवाद: राहुल गांधी ने भाजपा की सोच पर उठाए सवाल, PM Modi से मांगा Kharge के लिए न्याय

सितंबर 2026 में दो बार Panchak का साया, इन तारीखों पर रहें सावधान: Astrology Report

Kishtwar Case: High Court सोमवार को करेगा नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या मामले की सुनवाई