By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 05, 2026
कीव, पांच अक्टूबर यूक्रेन के सूमी इलाके में दवाई के कारखाने पर रूसी हमले में वहां काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दवाई का यह कारखाना भारतीय नागरिक का है।
दुखद रूप से, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मैं उसके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ भारत में यूक्रेनी दूतावास ने दवा के इस कारखाने को भारतीय स्वामित्व वाला बताया। दूतावास ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ हमलावर को इस बात की परवाह नहीं है कि यह कोई सैन्य ठिकाना नहीं है।
उसे इस बात की भी परवाह नहीं है कि यह दवा की फैक्टरी है, जहां बेहद जरूरी दवाइयां बनाई जाती हैं।’’ दूतावास ने कहा, ‘‘ इन लोगों को इस बात की भी परवाह नहीं है कि यह फैक्टरी भारतीय मालिकों की है। पाखंडी लोग अब भी भारत और मॉस्को के बीच ‘ऐतिहासिक मित्रता’ की बात करते रहते हैं। वास्तव में, मौत और तबाही रूसी फासीवाद का असली चेहरा हैं, जो एक मुखौटे के पीछे छिपा हुआ है।’’ दूतावास ने कहा, ‘‘हम मारे गए व्यक्ति के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
साथ ही, फैक्टरी के नष्ट होने पर भारतीय मालिकों के प्रति भी अपनी हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करते हैं।’’ रिपोर्ट के अनुसार, हमले में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि भारत ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए केवल कूटनीतिक प्रयासों तक सीमित रहने के बजाय हाल के महीनों में अपनी कोशिशें तेज की हैं और कीव तथा मॉस्को दोनों के साथ बातचीत की है।