Ukraine के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा युद्ध खत्म करने के लिए ‘‘कोई समझौता नहीं’’ किया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका की यात्रा पर आए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए ‘‘कोई समझौता नहीं’’ किया जाएगा। उन्होंने रूस के आक्रमण का सामना करने में लगातार समर्थन के लिए अमेरिकी नेताओं व जनता का शुक्रिया अदा भी किया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और कांग्रेस ने यूक्रेन को और अरबों डॉलर की मदद की घोषणा की और शांति की तलाश में यूक्रेन की मदद करने का संकल्प किया। यात्रा से कुछ समय पहले अमेरिका ने यूक्रेन को 1.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की। इस सैन्य सहायता के तहत पैट्रियॉट मिसाइल की बैटरी भेजने की भी घोषणा की गई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के क्रूर आक्रमण के खिलाफ अपने देश की रक्षा के लिए अमेरिका तथा उसके साझेदारों के समर्थन को कायम रखने के मकसद से बुधवार को कांग्रेस को संबोधित किया। उन्होंने यूक्रेन का साथ देने के लिए ‘‘हर एक अमेरिकी’’ का शुक्रिया भी अदा किया। जेलेंस्की ने अगले साल संघर्ष में एक बड़ा ‘‘मोड़’’ आने की भविष्यवाणी की और कहा कि यूक्रेन के साहस व अमेरिका के संकल्प से हमें भविष्य में स्वतत्रंता की गारंटी मिलनी ही चाहिए, खासकर उन लोगों की स्वतंत्रता जो अपने मूल्यों के लिए आवाज उठा रहे हैं। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने बुधवार को चेतावनी दी गई कि यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति बढ़ने से इस विनाशकारी युद्ध में और वृद्धि होगी।

 इसे भी पढ़ें: Military Aid: जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा से पहले बाइडन प्रशासन की यूक्रेन के लिए 1.85 अरब डॉलर के सैन्य सहायता की घोषणा की

वहीं, रूस के रक्षा मंत्री ने देश की सेना में कम से कम 500,000 लोगों को भर्ती कर सेना के विस्तार का आह्वान किया। अपने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ‘‘हमारे सशस्त्र बलों को विकसित करने और हमारे सैनिकों की क्षमताएं बढ़ाने’’ के लिए संघर्ष में हुई हर चीज से सबक सीखा जाएगा। उन्होंने कहा कि परमाणु बलों के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिसे उन्होंने ‘‘रूस की संप्रभुता की प्रमुख गारंटी’’ करार दिया। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि रूसी सेना में अनुबंध पर 6,95,000 सैनिक और शामिल होंगे, जिनमें से 5,21,000 को 2023 के अंत तक भर्ती किया जाना चाहिए। यूक्रेन में लड़ाई शुरू होने से पहले रूसी सेना में करीब 4,00,000 सैनिक अनुबंध पर थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर