सैनिकों की जान बचाने को यूक्रेन की खास पहल, रूस के खिलाफ जेलेंस्की ने उतारे रोबोट

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2025

यूक्रेन और रूस के बीच दो साल से चल रहे युद्ध में अब बड़ी संख्या में ड्रोन और रोबोट उतार दिए गए हैं। यूक्रेनी सेना ऐसे रिमोट कंट्रोल रोबोटिक वाहनों का इस्तेमाल कर रही है, जो सैनिकों की जगह खतरनाक मिशनों को अंजाम दे रहे हैं। ये छोटे टैंक जैसे दिखने वाले वाहन सप्लाई पहुंचाने, बारूदी सुरंग हटाने और घायल या मृत सैनिकों को निकालने जैसे काम कर रहे हैं। यूक्रेन में बने ये रोबोटिक वाहन आकार औ क्षमताओं के अनुसार 88 हजार रु. से लेकर 56 लार रु. तक के हैं। 1,000 किमी लंबी फ्रंटलाइन पर ये अब यूक्रेनी सैनिकों के लिए जरूरी हो गए हैं। यूक्रेनी सेना में सैनिकों की कमी के चलते इन 'व्हील्स पर रोबोट्स' की मांग तेजी से बढ़ी है। 20वीं ल्युबार्ट ब्रिगेड के प्लाटून कमांडर ने बताया कि ये मशीनें इंसानों की जगह नहीं ले सकतीं, लेकिन खतरनाक इलाकों में जा सकते।

इसे भी पढ़ें: एक इंच लेकर दिखाओ... ट्रंप अमेरिकियों के पूरी दुनिया में सम्मान के गुण गा रहे, तालिबान ने 2 मिनट में निकाल दी अकड़

मियामी फरवरी 2022 में रूस के पूर्ण आक्रमण के पहले दिन सेना में शामिल हुए। अपनी नवीनतम नियुक्ति से पहले, उन्होंने एक पैदल सैनिक और बाद में एक ड्रोन ऑपरेटर के रूप में कार्य किया। उनका मार्ग युद्ध के विकास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैं सोच भी नहीं सकता था कि मैं एक (ड्रोन) पायलट बनूँगा। लेकिन युद्ध प्रगति है, और हम इससे अलग नहीं रह सकते।

प्रमुख खबरें

India-US Trade Agreement | $500 अरब के मिशन 500 के बेहद करीब पहुंचे मोदी और ट्रंप

Lohagad Fort Murder Mystery | कातिल की एक हुडी ने कैसे फेल कर दिया मंगेतर का परफेक्ट क्राइम प्लान? एक गलती और सलाखों के पीछे आरोपी

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई! पेपर प्लेट फैक्टरी से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूर, नाबालिगों पर ढाया जा रहा था जुल्म

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी