यूक्रेन के किसान का गजब कारनामा! ट्रैक्टर में बांधकर ले गया रूसी सेना का टैंक, देखते रह गए सैनिक

By अभिनय आकाश | Feb 28, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच शांति की पहल को लेकर  बेलारूस में वार्ता जारी है। इसके साथ ही बीते कई दिनों से यूक्रेन के कई हिस्सों में रूसी सैन्य हमले की तस्वीर सामने आ रही है। बमबारी और गोलीबारी के तमाम वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ ऐसे भी वीडियो हैं जिनमें यूक्रेनी आम नागरिक भी रूस से लड़ने के लिए कमर कसते नजर आ रहे हैं। लेकिन इयूक्रेन और रूस की सेनाओं के बीच भीषण लड़ाई की गंभीर खबर के बीच एक वीडियो क्लिप खूब चर्चा विषय बना हुआ है। जिसे देखकर खूब प्रशंसा भी की जा रही है और जज्बे को सलाम भी किया जा रहा है। दरअसल, यूक्रेन के एक किसान का कथित तौर पर एक रूसी सैन्य टैंक को ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र का दावा, रूस के हमले के बाद पांच लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ा

वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है, जिसमें ब्रिटिश सांसद जॉनी मर्सर भी शामिल हैं, जिन्होंने ट्वीट किया, "कोई विशेषज्ञ नहीं, लेकिन आक्रमण विशेष रूप से अच्छा नहीं लग रहा है। यूक्रेनी ट्रैक्टर ने आज रूसी एपीसी ने चुरा लिया। ऑस्ट्रिया में यूक्रेन के राजदूत ने भी इसे शेयर करते हुए लिखा कि अगर सच है, तो यकीनन ये किसी किसान द्वारा चुराया गया पहला टैंक होगा। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश 2027 का विधानसभा चुनाव: भाजपा का डेमेज कंट्रोल का प्रयास

Saudi Arabia: Riyadh Airport के पास Aramco फ्यूल टैंक में लगी आग, इलाके में भारी धुआं

DUSU Result पर Amit Shah ने ABVP को दी बधाई, BJP का Rahul Gandhi पर तंज, कहा- छात्रों ने दिया बड़ा Zero

सत्ता से संघर्ष तकः ममता बनर्जी का राजनीतिक यथार्थ