शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार से उमा भारती नाराज, ट्वीट कर जाहिर की नाराजगी

By दिनेश शुक्ल | Jul 02, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक सप्ताह तक चले भाजपा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बाद गुरूवार को सिंधिया समर्थकों सहित 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। जिसके बाद प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने मंथन किया। उमा भारती ने गुरूवार को हुए शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी पार्टी नेतृत्व से अपनी सैद्धांतिक नाराज़गी जताई है। उन्होनें कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय असंतुलन है। यह बयान देने के बाद उमा भारती अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश होने गई। 

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी