उमा भारती ने दी ब्यूरोक्रेसी पर नसीहत, कहा - किसी राजनीतिक दल के नौकर नहीं है ब्यूरोक्रेट्स

By सुयश भट्ट | Sep 22, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती फिर एक बार सुर्खियों में आ चुकी है। ब्यूरोक्रेट्स को लेकर उमा भारती ने एक बार फिर ट्वीट किया है। उमा भारती ने इस बार ब्यूरोक्रेट्स को बड़ी नसीहत दी है। वहीं अपनी भाषा को लेकर इससे पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पत्र लिखा था।

दरअसल उमा भारती ने ट्वीट करते ब्यूरोक्रेट्स को नसीहत दी है कि वे निकम्मे सत्तारुढ़ नेताओं से दूर रहें। ब्यूरोक्रेट्स किसी राजनीतिक दल के नौकर नहीं जनता के सेवक हैं। ‘अफ़सरशाही देश नहीं चलने देती’, कई निक्कमे सत्तारूढ़ नेताओं के लिए रक्षा कवच का काम करता है।’ मध्य प्रदेश में गौर जी मुख्यमंत्री थे किन्तु मेरे घर पर लगभग सभी अधिकारियों की भीड़ लगी रहती थी, इससे मुझे शर्मिंदगी होती थी।

इसे भी पढ़ें:उमा भारती ने अपने वायरल वीडियो पर दी सफाई, ट्वीट कर टैग किया बीजेपी और पीएम मोदी को 

आपको बता दें कि इससे पहले उमा भारती ने ब्यूरोक्रेट्स को नेताओं का नौकर बताया था।उन्होंने कहा था कि ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती है, ब्यूरोक्रेसी चप्पल उठाने वाली होती है। उन्होंने यह भी कहा था कि ब्यूरोक्रेसी चप्पल उठाती है हमारी। ब्यूरोक्रेसी नेता को घुमाती है? नहीं…नहीं…पहले अकेले में बात हो जाती है, फिर ब्यूरोक्रेसी अकेले में फाइल बनाकर लाती है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर