Nupur Sharma Controversy: सामने आया उमा भारती का बयान, बोलीं- नुपुर शर्मा को धमकी देना भारतीय संस्कृति नहीं

By अंकित सिंह | Jun 08, 2022

टीवी चैनल पर बहस के दौरान कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी करने वाली भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हर तरफ नूपुर शर्मा को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण रहा कि भाजपा ने भी नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया। इन सबके बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी नूपुर शर्मा विवाद पर अपना बयान दिया है। उमा भारती ने कहा कि पार्टी प्रवक्ताओं को पार्टी की नीति के नियमों का उल्लंघन कभी नहीं करना चाहिए इसलिए वे प्रवक्ता बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी नीति नहीं है कि हम किसी समुदाय का अपमान करे। उनकी भूल के लिए उन्हें दंड दे दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अलकायदा लेगा पैगंबर की बदनामी का बदला! शरीर पर बारूद बांधकर उसके फिदायीन इन शहरों को बना सकते हैं निशाना

आपको बता दें कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों की कई मुस्लिम देशों ने कड़ी आलोचना की है। इस बीच, भाजपा ने शर्मा को रविवार को निलंबित कर दिया था और दिल्ली के अपने मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया था। मुस्लिम संगठनों के प्रदर्शनों और कुवैत, कतर एवं ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों के अपमान की कड़ी निंदा करती है। लगभग 10 दिन पहले टीवी पर एक बहस में शर्मा की टिप्पणियों और जिंदल के आपत्तिजनक ट्वीट के खिलाफ ट्विटर पर एक अभियान चलाकर कुछ देशों में भारतीय उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया गया था।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती