उमा भारती गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से पूछेगी सवाल

By दिनेश शुक्ल | Jul 10, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ट्वीट कर गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन में पकड़े जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से सवाल पूछने की बात कही है। उमा भारती ने कहा कि भगवान महाकाल ने विकास दुबे का संहार कर दिया है, जिसने ईमानदार पुलिस अफसर देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्याएं की थी। उमा भारती ने ट्वीट कर यूपी पुलिस को बधाई तो दी ही, साथ ही विकास के उज्जैन तक पहुंचने पर सवाल भी उठाया।

विकास दुबे के उज्जैन पहुंचने पर सवाल उठाते हुए उमा ने लिखा, 'अब तीन बातें रहस्य की परत में हैं- (1) वह उज्जैन तक कैसे पहुंचा? (2) वह महाकाल परिसर में कितनी देर रहा? (3) उसका चेहरा टीवी पर इतना दिखा कि उसे कोई भी पहचान लेता तो उसको पहचाने जाने में इतना समय कैसे लगा?'

 

इसे भी पढ़ें: मंत्री तुलसी सिलावट भूल गए कि अब वह कांग्रेस में नहीं बीजेपी में है, प्रधानमंत्री सहित योगी और शिवराज को बताया देश का कलंक

उत्तर प्रदेश के कानपुर का गैंगस्टर और 8 पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या का आरोपी विकास दुबे गुरूवार को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ था। उसकी गिरफ्तारी पर सवाल भी उठे थे। यही नहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने तो सीधे तौर पर इस पूरे मामले में प्रदेश के किसी बड़े बीजेपी नेता के शामिल होने का आरोप लगाया था। वही मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की भूमिका पर सवाल भी उठाया क्योंकि वह 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की तरफ से कानपुर के प्रभारी रहे थे।

 

उमा भारती ने विकास दुबे को राक्षस बताते हुए उसे मार गिराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ' देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार डीएसपी एवं उनके साथ 8 पुलिस अधिकारी एवं सिपाहियों की निर्मम हत्या करने वाले राक्षस विकास दुबे को मार गिराने के लिए यूपी पुलिस को बधाई, यूपी पुलिस की जय हो। अभी भी उसने भाग निकलने की चेष्टा की किंतु वह मार गिराया गया।' उमा भारती ने अपने ट्वीट में कहा कि विकास दुबे उज्जैन कैसे पहुंचा, इसे लेकर वह सीएम शिवराज सिंह चौहान और सूबे के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बात करेंगी। उन्होंने लिखा, 'मैं शिवराज सिंह चौहान जी से एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी से इस विषय पर बात अवश्य करूंगी किंतु यह सच्चाई तो सामने आ गई कि भगवान महाकाल ने देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार पुलिस अधिकारी के हत्यारे का संहार कर दिया।'

 

इसे भी पढ़ें: जाने गैंगस्टर विकास दुबे का क्या है मध्य प्रदेश कनेक्शन

भोपाल से नागपुर जाते समय होशंगाबाद में मीडिया से चर्चा करते हुए उमा भारती ने कहा कि विकास दुबे का अंत होना ही था, उसे भागना ही था, उसने सरेंडर नहीं किया। विकास दुबे से नौजवान सबक ले कि सत्ता और धन तथा सत्ता के मद में इस हद तक ना जाये। विकास यहाँ पर रहा कहा था इसकी जांच हो। विकास दुबे ने किससे मदद ली यह भी जरूरी है। हमारी सरकार ने उसे हैंडओवर किया किसी कारण से उसका एनकाउंटर हो गया। कांग्रेस की अपराधियो से खुली मिलीभगत रही है।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत