बिना Trial तिहाड़ में 6 साल! Umar Khalid का छलका दर्द- मानसिक संतुलन खो रहा हूं

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2026

स्टूडेंट एक्टिविस्ट उमर खालिद ने कहा है कि सालों की जेल की सज़ा ने उनसे उनकी इंसानियत और कई बार मानसिक संतुलन भी छीन लिया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार पर ऐसे समाज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है जहाँ नफ़रत और गलत जानकारी आम बात हो गई है। 2020 में दिल्ली दंगों से जुड़े आरोपों में जेल भेजे जाने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में खालिद ने बिना ट्रायल के दिल्ली की तिहाड़ जेल में लगभग छह साल बिताने से हुए मानसिक असर के बारे में बताया। खालिद ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के ज़रिए द गार्डियन को बताया, जिन कैदियों के साथ आप खाना खाते हैं, उन्हीं से अपने बारे में ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं कि वे आपकी पीठ पीछे आपको आतंकवादी कह रहे हैं। इस प्रोपेगैंडा की वजह से लोगों की नज़र में मेरी इंसानियत खत्म हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: भारत संग दोस्ती का नया अध्याय, सुप्रीम लीडर मोजतबा ने PM मोदी को भेजा खास संदेश

खालिद ने 'द गार्डियन' को बताया कि जेल में रहने के बावजूद देश के राजनीतिक माहौल को लेकर उनकी सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने 'हेट स्पीच' (नफ़रत फैलाने वाली बातें) और नरसंहार को बढ़ावा देने वाली भाषा को 'सामान्य' मानने और उसे 'बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने' (ग्लोरिफ़िकेशन) के चलन पर चिंता जताई।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश