Umesh Pal Murder Case: शूटर्स के खिलाफ इनामी राशि में हुई बढ़ोतरी, अतीक अहमद के बेटे की भी है तलाश

By रितिका कमठान | Mar 05, 2023

बसपा के प्रयागराज से विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो गनर की हत्या के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। अब इस मामले में अतीक अहमद के बेटे समेत पांच आरोपियों पर इनाम की राशि में बढ़ोतरी की गई है। संभावना है कि इस पूरे मामलमे में माफिया अतीक अहमद का हाथ है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद का बेटा असद, अरमान, गुड्डू मुस्लिम, मोहम्मद गुलाम और सब्बीर पर इनाम की राशि 50-50 हजार से बढ़ाकर ढाई-ढाई लाख कर दिया है।

गौरतलब है कि उमेश पाल की 24 फरवरी को हमला कर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने पूरी प्लानिंग के साथ उमेश पाल की हत्या को अंजाम दिया था और 14 राउंड की फायरिंग के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस फायरिंग के बाद से ही इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस इस शूटआउट के 10 दिन बीतने के बाद भी आरोपियों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें 6 राज्य के 50 जिलों में छापेमारी कर रही हैं. मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में छापेमारी कर रही है। झारखंड, बिहार और हैदराबाद में भी छापेमारी जारी है। राज्य सरकार ने अतीक के करीबियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर एक्शन भी लगातार जारी है। इस मामले में अबतक पुलिस एक आरोपी अरबाज को मुठभेड़ में ढ़ेर कर चुकी है। मुस्लिम हॉस्टल का एक आरोपी सआदत पुलिस की हिरासत में है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा