रफ्तार किंग बने उमरान मलिक, आईपीएल इतिहास में डाली दूसरी सबसे तेज गेंद, जानें किसके नाम है ये रिकॉर्ड?

By अंकित सिंह | May 06, 2022

इंडियन प्रीमियर लीग में कई युवा खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफार्म दिया है। आईपीएल के जरिए ही कई खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह पाने में कामयाब हुए। इस बार के आईपीएल में एक खिलाड़ी की चर्चा खूब हो रही है। उस खिलाड़ी का नाम है उमरान मलिक जिसे जम्मू एक्सप्रेस भी कहा जा रहा है। उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैक्टस के बीच मुकाबला था। सनराइजर्स हैदराबाद हार गया लेकिन मुकाबले में उमरान मलिक ने एक नया इतिहास रच दिया। दरअसल, उमरान मलिक ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद डाली है। इसके साथ ही वह इस सीजन की अब तक की सबसे तेज गेंद भी रही। 

इसे भी पढ़ें: चिंतित हूं कि कोहली को अलग-अलग तरह के गेंदबाज आउट कर रहे है: बिशप

दिल्ली कैपिटल्स की पारी में उमरान मलिक ने आखिरी ओवर में 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद डाली। उन्होंने सबको आकर्षित कर लिया। हालांकि यह बात भी सच है कि इस गेंद पर दिल्ली के बल्लेबाज रॉवमैन पावेल ने गति का फायदा उठाते हुए चौका जड़ा। उमरान मलिक के लिए इस बार का आईपीएल अच्छा जा रहा है। हालांकि पिछले दो मुकाबलों में वह महंगे भी साबित हुए हैं और विकेट भी नहीं मिले हैं। अब तक के 10 मुकाबलों में उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे। आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद की बात करें तो यह ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट के नाम है जिन्होंने 157.71 kmph की रफ्तार से 2011 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। दिल्ली के तूफान के सामने उड़ गए हैदराबादी, वॉर्नर-पॉवेल ने खेली आक्रामक पारी

दूसरे नंबर पर उमरान मलिक आ गए हैं। तीसरे नंबर पर एनरिक नॉर्किया है। नॉर्किया ने 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। आईपीएल इतिहास की सबसे तेज 6 गेंदों में तीन बार उमरान मलिक का नाम है। दिल्ली कैक्टस के खिलाफ उमरान मलिक 20वां ओवर करने आए। इस ओवर की चौथी गेंद को उमरान मलिक ने 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाला। जबकि पांचवी गेंद 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी। इस सीजन सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड इमरान मलिक का नाम है। दूसरे नंबर पर भी उमरान मलिक ही हैं। तीसरे पर लौकी फर्गुसन हैं। चौथे और पांचवे पर भी उमरान मलिक का नाम है। 

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका