संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने उत्तर कोरिया में परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2022

सियोल। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार रहित देश बनाने के लिए शुक्रवार को अपनी प्रतिबद्धता जताई। हालांकि, सुरक्षा परिषद के कुछ सदस्य देशों ने उत्तर कोरिया को अपने परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों का प्रसार करने के लिए अधिक गुंजाइश दी है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल से सियोल में मुलाकात के दौरान गुतारेस ने कोरियाई प्रायद्वीप और उत्तर कोरिया में पूर्ण, सत्यापित किये जाने योग्य और अपरिवर्तनीय परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति संयुक्त राष्ट्र की स्पष्ट प्रतिबद्धता जताई।

इसे भी पढ़ें: यह खाद्य पदार्थ त्वचा को कोमल बनाने में आपकी खूब मदद करेंगे

उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने इस साल 30 से अधिक मिसाइल का परीक्षण किया है। उसने 2017 के बाद इस साल पहली बार अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का भी परीक्षण किया।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई