UN प्रमुख ने इथोपिया विमान हादसे में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने इथोपियन एयरलाइंस विमान दुर्घटना में 157 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से इंडोनेशिया की राजधानी नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों की मौत हो गई। उनमें संयुक्त राष्ट्र के 19 कर्मचारी भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: चीन और इथोपिया बंद करेंगे बोईंग 737 मैक्स-8 का इस्तेमाल

महासचिव गुतारेस ने एक बयान में कहा कि ‘‘भयंकर हादसे में कई जिंदगियां खत्म होने से बहुत दुखी हूं।’’रविवार को उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों, इथोपिया के लोगों और सरकार के साथ-साथ मरने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की, जिन्होंने अपने परिवारों और प्रियजनों को खोया है।

 इसे भी पढ़ें: इथोपिया की एयरलाइन बोईंग 737 मैक्स का परिचालन रोकेगी

प्रमुख खबरें

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार