गुतारेस की दुनिया से अपील- धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार को रोकें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दुनिया से अपील की है कि वह यहूदियों, मुसलमानों, ईसाइयों और अन्य धार्मिक समूहों के खिलाफ घृणा और अत्याचार की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में काम करे।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा मामले में भी हुई पाकिस्तान की बेइज्जती, यूएन ने लगाई फटकार

गुतारेस ने धर्म एवं आस्था के कारण निशाना बनाए गए लोगों की याद में मनाए जा रहे पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस पर यह अपील की। उन्होंने कहा कि यहूदियों की हत्या उनके उपासनागृहों में की गई, उनके कब्रिस्तानों को विरूपित किया गया। मुस्लिमों की हत्या मस्जिदों में हुई और उनके धार्मिक स्थलों में तोड़-फोड़ हुई। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर मामले पर सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान को सिर्फ चीन का समर्थन

ईसाइयों की हत्या प्रार्थना करने के दौरान हुई और गिरजाघर जलाए गए। गुतारेस ने कहा कि यह दिवस अपनी शक्तियों के अनुसार इस तरह के हमलों को रोकने और पीड़ितों का समर्थन करने का अवसर देता है। उन्होंने इस तरह के हमलों के पीछे जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाने की मांग की।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana