संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2017

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सूफी दरगाह के भीतर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए आज कहा कि इस हमले के अपराधियों को तत्काल न्याय के दायरे में लाया जाए। इस हमले में 75 से अधिक लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता के कार्यालय से जारी हुए बयान में कहा गया है, ‘‘हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के लोगों, पाकिस्तान की सरकार और वहां की जनता के साथ है। हम घायल लोगों के जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं। हम मांग करते हैं कि इस हमले के अपराधियों को तत्काल न्याय के दायरे में लाया जाए।’’

बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय और मानवाधिकार नियमों का पूरा सम्मान करते हुए संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद से मुकाबला करने में पाकिस्तान की सरकार का समर्थन करता है। पाकिस्तान के सहवान शहर की सूफी लाल शाहबाज कलंदर दरगाह में इस्लामिक स्टेट के एक आत्मघाती हमलवार ने गुरुवार को खुद को उड़ा लिया था। इस हमले में कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई और करीब 250 घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड