संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने चेताया, अफगानिस्तान संघर्ष में भुखमरी फैल सकती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2021

संयुक्त राष्ट्र। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि देश में तालिबान के कब्जे के बाद वहां एक मानवीय संकट उत्पन्न हो रहा है, जिसमें 1.4 करोड़ लोगों के सामने भुखमरी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए देश की निदेशक मेरी एलेन मैकग्रार्टी ने बुधवार को काबुल से संयुक्त राष्ट्र के संवाददाताओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि अफगानिस्तान के संघर्ष, तीन वर्षो में देश के सबसे बुरे सूखे ने और कोविड-19 वैश्विक महामारी के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव ने पहले से ही विकट स्थिति को “तबाही”की ओर धकेल दिया है।

इसे भी पढ़ें: रूस ने स्वतंत्र चुनाव निगरानी समूह को विदेशी एजेंट बताया, सख्त सरकारी जांच होगी

मैकग्रार्टी ने संघर्ष को रोकने का आह्वान किया और दान देने वालों से आग्रह किया कि वे देश में भोजन पहुंचाने के लिए आवश्यक 20 करोड़ डालर प्रदान करें ताकि सर्दियां शुरू होने और सड़कें अवरुद्ध होने से पहले यह समुदायों तक पहुंच सके।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश