UN ने शीर्ष यूएन शांतिरक्षक अधिकारी को दिया विस्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2017

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शीर्ष शांतिरक्षक अधिकारी और भारत के वरिष्ठ राजनयिक अतुल खरे को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। अंडर सेक्रेटरी जनरल (महासचिव) फॉर फील्ड स्पोर्ट खरे को एक अप्रैल 2018 तक का विस्तार दिया गया है। शांति और सुरक्षा के लिए काम करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों, अंडर सकेट्ररी जनरल फॉर पॉलिटिकल अफेयर्स जेफ्ररी फेल्टमैन, शांति स्थापना के लिए काम करने वाले सहायक महासचिव ऑस्कर फर्नांडीस टरांको को भी विस्तार दिया गया है।

गुटेरेस ने मंगलवार को एक आंतरिक समीक्षा टीम गठित किये जाने की भी घोषणा की जो संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के शांति और सुरक्षा रणनीति, कामकाज एवं संरचना में सुधारों को आगे बढ़ाएगा। पिछले साल जब उन्हें महासचिव नियुक्त किया गया था तब उन्होंने इन बातों का जिक्र किया था। इस टीम की अगुवाई अमीरात के नागरिक टमरात शमूएल करेंगे जिसमें संयुक्त राष्ट्र के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

समीक्षा टीम को इस साल जून में गुटेरेस को सिफारिशें सौंप देने को कहा गया है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र के देशों और अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू करेगी। गुटेरेस ने फ्रांस के जीन पियरे लाक्रोइक्स को अंडर सेक्रेटरी जनरल फॉर पीसकिपिंग ऑपरेशन में एक अप्रैल से अगले एक साल का विस्तार दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड