संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि रूसी खाद्य और उर्वरक निर्यात पर छूट जारी रखने की कोशिश की जा रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2022

संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद कई पाबंदियों का सामना कर रहे रूस से अनाज एवं उर्वरक के वैश्विक निर्यात की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी रूस के एक प्रतिनिधिमंडल को दी है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता कार्यक्रम के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ और व्यापार प्रमुख रेबेका ग्रिनस्पैन ने रूसी प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को अनाज एवं उर्वरक निर्यात से जुड़े पहलुओं के बारे में सूचित किया। इसमें यूरोपीय संघ के बंदरगाहों तक पहुंच हासिल करने और यूरोपीय देशों को रूसी अनाज एवं उर्वरक की आपूर्ति से जुड़े मुद्दे शामिल थे।

यूक्रेन पर फरवरी में सैन्य कार्रवाई शुरू करने वाले रूस के खिलाफ अमेरिका एवं अन्य पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। उसके बाद गत 22 जुलाई को रूस और यूक्रेन दोनों ही देशों को खाद्यान्न निर्यात की छूट देने संबंधी समझौते हुए थे। लेकिन उन समझौतों की अवधि 19 नवंबर को खत्म होने वाली है। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए रूस के विदेश उप मंत्री सर्गेई वर्शिनिन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मिला था। संयुक्त राष्ट्र इस कोशिश में लगा हुआ है कि रूसी खाद्यान्न एवं उर्वरकों को विकासशील देशों तक निर्यात करने की छूट जारी रहे।

प्रमुख खबरें

कुणाल शर्मा हत्याकांड को लेकर जेवर विधायक का सख्त कदम, लापरवाही बरतने वालों अधिकारियों व दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Odisha: PM Modi के वार पर नवीन पटनायक का पलटवार, बोले- दिन में सपने देख रही भाजपा

Secure Relationship Tips । बारिश में मजबूत छाते की तरह है रिश्ते में सुरक्षा की भावना । Expert Advice

Kejriwal ने क्या आतंकी संगठन से लिए 16 मिलियन डॉलर, NIA जांच की सिफारिश