संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एआई के संभावित खतरों पर पहली बार करेगा बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2023

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के संभावित खतरों पर पहली बार एक बैठक आयोजित करेगा। ब्रिटेन द्वारा आयोजित इस बैठक में एआई के स्वायत्त हथियारों में या परमाणु हथियारों के नियंत्रण आदि में संभावित इस्तेमाल और जोखिम पर चर्चा की जाएगी। ब्रिटेन की राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने कहा कि 18 जुलाई को होने वाली यह बैठक इस महीने परिषद की अध्यक्षता के दौरान प्रमुख मुद्दा रहेगी। इसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस और कई एआई विशेषज्ञ शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: America: फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यक्रमों में मदद करने, मानवीय सहायता कार्यों में सुधार करने, शांति अभियानों में सहायता करने और ‘डेटा’ एकत्र करने तथा विश्लेषण करने सहित संघर्ष रोकने में सहायता करने की एआई की क्षमताओं का हवाला देते हुए कहा कि इससे होने वाले फायदे भी बहुत हैं। वुडवर्ड ने कहा, ‘‘यह संभावित रूप से हमें विकासशील देशों और विकसित देशों के बीच अंतर को कम करने में मदद कर सकता है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि इससे उत्पन्न होने वाले खतरे भी सुरक्षा संबंधी बेहद गंभीर सवाल खड़े करते हैं, जिसका समाधान किया जाना भी जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े