परमाणु कार्यक्रम को बढ़ाने को लेकर ईरान पर कार्रवाई करे संयुक्त राष्ट्र, इजराइल के प्रधानमंत्री का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का आह्वान करते हुए कहा कि परमाणु कार्यक्रम को बढ़ाने को लेकर ईरान पर कार्रवाई करे। बेनेट ने यरुशलम में एक सम्मेलन में यह बात कही जहां उन्होंने सुझाव दिया कि ईरान का आचरण हर देश के लिये समस्या है और वैश्विक जवाबदेही के अधीन है। इस साल की शुरुआत में अटके हुए परमाणु समझौते को फिर से बहाल करने के लिए तेहरान और विश्व शक्तियों के बीच बातचीत के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने के बाद ईरान ने समझौते के तहत निर्धारित सीमाओं का उल्लंघन किया है। वह यूरेनियम की छोटी मात्रा को हथियार-बनाने की शुद्धता के निकटतम स्तर तक समृद्ध कर रहा है और उसका जखीरा लगातार बढ़ा रहा है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक