पाकिस्तान से लाखों अफगान लोगों को निकाले जाने की कार्रवाई को रोके संयुक्त राष्ट्र: भारतीय समुदाय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2023

अमेरिका में भारतीय समुदाय की एक संस्था ने अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान से लाखों अफगान नागरिकों को निकाले जाने की कार्रवाई को रोकने और पाक सरकार के इस कदम की निंदा करने की अपील की है।

एफआईआईडीएस में नीति एवं रणनीति मामलों के प्रमुख खंडेराव कांड ने कहा, ‘‘तालिबान के बर्बर शासन से डरकर पलायन करने वाले अफगान शरणार्थियों को सुनियोजित तरीके से जबरन निकालने की पाकिस्तान इस्लामिक गणराज्य की योजना न केवल अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक अवैध है, बल्कि इससे भीषण मानवीय संकट भी उत्पन्न हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओसामा बिन लादेन के समय से ही यह ज्ञात था कि पाकिस्तान तालिबान के साथ मिलकर काम करता है क्योंकि यह अफगानिस्तान पर पकड़ बनाने का उसका छद्म तरीका रहा है। अब पाकिस्तान हताश प्रतीत होता है क्योंकि तालिबान पर उसकी पकड़ ढीली पड़ गई है।’’

एफआईआईडीएस ने कहा कि पाकिस्तान अफगान शरणार्थियों के साथ वही करने की कोशिश कर रहा है जो इससे पहले वह अपने हिंदू एवं सिख अल्पसंख्यक नागरिकों के साथ कर चुका है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर