UNSC की बैठक के बाद संयुक्त राष्ट्र का बयान, महामारी को लेकर एकजुट रहने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सुरक्षा परिषद से कोविड-19 महामारी से निपटने में एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने इसे ‘‘एक पीढ़ी की लड़ाई’’ करार दिया।

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोरोना वायरस पर पहली बैठक में सुरक्षा परिषद से अपील करते हुये बृहस्पतिवार को कहा,‘‘इस मुश्किल समय में परिषद का एकजुट होकर इससे निपटने के लिए संकल्प लेना बहुत महत्वपूर्ण है।’’ सत्र में भाग लेने वाले राजनयिकों ने एएफपी को गुतारेस के भाषण के बारे में जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास