United Nations ने इज़राइल और फलस्तीन से वेस्ट बैंक में तनाव बढ़ाने वाले कृत्य रोकने का किया आग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2023

संयुक्त राष्ट्र। रक्षा परिषद ने इज़राइल और फलस्तीन से ऐसे कृत्यों को रोकने का आग्रह किया है जो पहले से अस्थिर वेस्ट बैंक में तनाव को और बढ़ा सकते हैं। अमेरिका और रूस दोनों ने परिषद के इस बयान का समर्थन किया। संयुक्त राष्ट्र पश्चिम एशिया के दूत टोर वेन्नेसलैंड ने कहा कि वेस्ट बैंक में ‘‘हिंसा चिंताजनक रूप से बढ़ रही है।’’ उन्होंने कहा कि हिंसा में कई फलस्तीनी और इज़राइली लोग हताहत हुए। उन्होंने परिषद को आगाह किया, ‘‘ जब तक हिंसा रोकने के लिए निर्णायक कदम नहीं उठाए जाते तब तकखतरा बना रहेगा और स्थिति और बिगड़ सकती है।’’ वेन्नसलैंड ने कहा कि वह क्षेत्र में आकर बसे लोगों (सेटलर्स) की बढ़ती हिंसा को लेकर खासतौर पर चिंतित हैं। बड़ी संख्या में ये लोग, अधिकतर हथियारों के साथ फलस्तीन के गांवों पर हमला कर रहे हैं, समुदायों को डराते-धमकाते हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका 21 जून को वेस्ट बैंक के शहर एली के पास ‘‘इज़राइल के खिलाफ उग्रवादी हमले से हैरान है’’, जिसमें चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने भी बढ़ती हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने 19 जून को जेनिन शरणार्थी शिविर में एक इज़राइली हमले का भी जिक्र किया जिसमें सात फलस्तीनियों की मौत हो गई थी। नेबेंजिया ने आगाह किया कि स्थिति तब तक ‘‘खतरनाक’’ बनी रहेगी जब तक कि दोनों पक्ष समाधान तलाशने के लिए फिर से बातचीत शुरू नहीं करते।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें