Sound Sleep: रात को नहीं आती है नींद तो डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक हर्ब्स, झट से आ जाएगी नींद

By अनन्या मिश्रा | Feb 15, 2025

अगर आप भी पूरी रात घड़ी देखते हुए बिताते हैं और दिन भर काम करके थकान के बाद भी आप रात को सही से सो नहीं पाते हैं। तो इसका आपकी सेहत पर भी असर बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि सेहतमंद बने रहने के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी होता है। वहीं नींद पूरी न होने पर स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसकी वजह से आपका डाइजेशन खराब हो सकता है और आपकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस और भी कई हेल्थ कंडीशन्स की वजह से नींद न आने में मुश्किल होती है।

ऐसे में अगर आपको भी नींद आने में मुश्किल होती है तो आपको नींद की गोली नहीं बल्कि कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको लंबे समय से नींद आने में परेशानी हो रही हैं, तो आपको इस बारे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 2 आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं, जो अच्छी नींद लाने में मदद कर सकते हैं।

अगर आपको नींद आने में समस्या होती है, तो इसमें अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है।

दरअसल, अश्वगंधा प्राकृतिक एडाप्टोजेन है, जो शरीर और दिमाग को आराम देता है।

यह स्ट्रेस, एंग्जायटी को कम करके अच्छी नींद लाने में सहायता करता है।

अगर आपको नींद नहीं आती है या फिर स्लीप क्वालिटी सही नहीं हैं, तो अश्वगंधा का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है साथ ही यह डिप्रेशन के लक्षणों को भी कम करता है।

अश्वगंधा स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने में सहायक होता है। जोकि नींद न आने का प्रमुख कारण है। यह दिमाग को शांत करके नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है।

एक्सपर्ट की मानें, तो 2-3 ग्राम से ज्यादा अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं 3 महीने से अधिक इसका इस्तेमाल करना सही नहीं होता है।

साथ ही आप एक्सपर्ट से इस बारे में भी जरूर सलाह ले लें कि आपको कैसे और कितनी मात्रा में अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए।

ब्राह्मी

आयुर्वेद में ब्राह्मी को ब्रेन टॉनिक माना जाता है। यह दिमाग के लिए अच्छी होती है और यह नींद लाने में भी कारगर होती है।

वहीं सोने से पहले ब्राह्मी का सेवन करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है और नींद बेहतर होती है।

यह दिमाग को शांत करने में भी मदद करती है।

ब्राह्मी का सेवन करने से कोर्टिसोल का लेवल कम होता है और यह मूड को बेहतर बना सकती है।

ब्राह्मी पीने से याद्दाश्त अच्छी होती है और दिमाग और मन भी शांत होता है।

अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो आपको सोने से पहले दूध के साथ इसका सेवन करना चाहिए।

हालांकि इसका सेवन करने से पहले इसकी मात्रा और खाने के तरीके के बारे में एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

प्रमुख खबरें

Canada के धुएं से अमेरिका में फैला प्रदूषण, भड़के Donald Trump ने दी नए टैरिफ की धमकी, कहा- यह जानबूझकर की गई लापरवाही

Kokila Vrat 2026 Date: कब से शुरू हो रहा है कोकिला व्रत? जानें शुभ Muhurat और पूजा की संपूर्ण विधि और इसका धार्मिक महत्व

Priyanka Chopra Birthday: Desi Girl से Global Icon तक, तमिल फिल्म से शुरू हुआ Priyanka का Hollywood सफर

Love Horoscope For 18 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन