बंगाल में TMC के शासन में अनाधिकारिक आपातकाल लगाया गया: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2018

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आज दावा किया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस के शासन में ‘‘ अनाधिकारिक आपातकाल ’’ लगाया गया है और लोगों से लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं। घोष ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने के लिये पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं। 

 

घोष ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिये गए हैं। पिछले पंचायत चुनाव में लोगों को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान नहीं करने दिया गया। राज्य में अनाधिकारिक आपातकाल थोपा गया है।’ घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में विपक्ष के हर निशान को ‘‘मिटा देना’’ चाहती है। 

 

उन्होंने आरोप लगाया , ‘‘ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल से विपक्ष के हर निशान को मिटाने की कोशिश कर रही है, यही वजह है कि हमारे कार्यकर्ताओं को रोज मारा जा रहा है। लेकिन हम तृणमूल सरकार के कुशासन का अंत करने तक अपनी लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

Jeffrey Epstein Files के पत्र में ट्रंप का नाम आने पर विवाद, अमेरिकी न्याय विभाग ने पत्र को बताया फर्जी

फॉक्सकॉन रोजगार पर श्रेय की जंग: राहुल गांधी ने सराहा, वैष्णव ने मेक इन इंडिया को दिया श्रेय

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI घोषित, स्मिथ करेंगे कप्तानी, तेज गेंदबाजों पर जोर

बांग्लादेश में अशांति, थरूर बोले- भय के माहौल में नहीं हो सकते चुनाव; भारत भी चिंतित