जमीनी विवाद को लेकर बढ़ा विवाद, चाचा-भतीजा को गोली मारकर की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2022

मुजफ्फरनगर (उप्र)। मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के अहरोडा गांव में एक विवाद के चलते शनिवार को चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में तीन अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शनिवार को जानसठ थाना क्षेत्र के अहरोडा गांव में दो गुटों के बीच जमीनी विवाद में हुई झड़प में शिव शंकर (50) व उसके भतीजे नकुल (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस विवाद में गोली लगने से पीड़ित पक्ष के ही तीन अन्य घायल हो गये हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: महज 30 साल की उम्र में 47 बच्चों का पिता बन चुका है यह शख्स, लेकिन महिलाएं नहीं करती डेट

पुलिस क्षेत्राधिकारी शकील अहमद ने पीटीआई- को बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों जगेश कुमार और उसके बेटे सोनू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाइसेंसी बंदूक और एक पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार खेत की मेड़ से एक पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में जगेश और उसके बेटे सोनू ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपराध में प्रयुक्त हथियार बरामद किए। सीओ ने कहा कि झड़प के दौरान हथियारों और लाठियों का इस्तेमाल किया गया। अहमद ने बताया कि गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है। चार दिनों के भीतर थाना जानसठ क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की यह दूसरी घटना है। इसके पहले 26 अप्रैल को जानसठ थाना क्षेत्र के खलवाडा गांव में हरपाल (50) और उसकी पत्नी कोशल (48) की ई-रिक्शा से खींचकर हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया

Kanpur के जौहरी ने छोटे बेटे को मारा, बड़े को घायल किया, फिर आत्महत्या कर ली

Health Tips: 6 घंटे से कम नींद लेने पर हो जाना चाहिए अलर्ट, शरीर में शुरू हो जाती है गंभीर हलचल