Bihar में Ganga नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल धवस्त, CM Nitish Kumar ने दिए जांच के आदेश देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश

By रितिका कमठान | Jun 04, 2023

बिहार के भागलपुर में रविवार को निर्माणाधीन पुल अचानक से गिर गया। इस हादसे में किसी के जान माल के नुकसान होने की जानकारी अब तक नहीं मिली है। इस पुल का पाया 10, 11 और 12 रविवार को क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इस कारण पूरा पुल भी भरभराकर गिर गया। ये एक फोर लेन पुल है जो कि गंगा नदी पर बन रहा था। इस पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया है। माना जा रहा है कि जो हिस्सा पुल का गिरा है वो लगभग 200 मीटर का होगा। अब तक हादसे के कारण को स्पष्ट नहीं किया गया है। बता दें कि इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी कर रही है। 

1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल
माना जा रहा है कि इस पुल को 1717 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जा रहा है। इस पुल को लेकर अधिकारियों का कहना है कि निर्माणाधीन पुल के गिरने की घटना सुबह 6 बजे हुई है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मौके पर है। हादसे के बाद पुल निर्माण निगम के हादसे के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। 

इस घटना के बाद जेडीयू के नेता ललित मंडल ने मीडिया को बयान जिया कि ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें उम्मीद थी कि ये पुल इस  वर्ष नवंबर-दिसंबर में उद्घाटन के बाद शुरू हो जाएगा। मगर इस तरह के हादसे होना जांच का विषय है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी