Nehru Trust UK Travel Awards: इस योजना के तहत भारतीय छात्रों को मिलेगा यूनाइटेड किंगडम जाने का मौका, यहां देखें सभी डिटेल्स

By अनन्या मिश्रा | Feb 03, 2024

देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु के नाम से कई स्कॉलरशिप चलाई जाती हैं। इन स्कॉलरशिप का लक्ष्य मेधावी छात्र-छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इन्हीं में नेहरू ट्रस्ट यूके ट्रैवल अवार्ड्स है। इस योजना के तहत विश्वविद्यालयों, संग्रहालयों, दीर्घाओं, या संरक्षण, अध्ययन से संबंधित अन्य निर्दिष्ट संस्थानों में काम करने वाले छात्र-छात्राओं या पेशेवर के लिए विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय में भारतीय संग्रह के लिए नेहरू ट्रस्ट द्वारा पेश किया गया एक अवसर है।

जानिए क्या है यह योजना

जिसमें भाग लेकर भारत की कला और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करना शामिल है। आपको बता दें कि इस इंटर्नशिप के तहत दो उम्मीदवारों को शोध, अध्ययन, सम्मेलनों में उपस्थिति और सहकर्मियों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए छोटी अवधि के लिए यूनाइटेड किंगडम जाने का मौका मिलेगा। इस इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवार को भारत से जाने और रहने आदि अन्य खर्चों के लिए आंशिक लागत योगदान के रूप में अधिकतम £1,000 प्रदान किए जाएंगे।

बता दें कि विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय में भारतीय संग्रह के लिए नेहरू ट्रस्ट का गठन किया गया है। इसके तहत कला और सांस्कृतिक विरासत के अध्ययन, उसके संरक्षण और प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया जाना इसका उद्देश्य है। वहीं इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2024 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्वालिफिकेशन

भारतीय नागरिक होना चाहिए

भारत की कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, अध्ययन से संबंधित विश्वविद्यालयों, संग्रहालयों, दीर्घाओं और अन्य निर्दिष्ट संस्थानों में काम करने वाला पेशेवर या विद्वान होना चाहिए।

फायदा

इस योजना के लिए चयनित उम्मीदवार को आंशिक लागत योगदान के रूप में अधिकतम £1,000 प्रदान किए जाएंगे।

डॉक्यूमेंट्स

प्रोफार्मा

आवेदन फार्म

उद्देश्य का विवरण

व्यावसायिक और शैक्षणिक रुचियों और अनुभव का विवरण

व्यावसायिक या कैरियर योजनाओं के लिए परियोजना की प्रासंगिकता।

प्रमुख खबरें

Chaitra Navratri 2026 Puja Guide: कलश स्थापना समेत इन 5 खास नियमों का रखें ध्यान, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

दिनदहाड़े HPCL के प्लांट में घुसकर किया था डबल मर्डर, योगी की पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में ठोकी गोली

Health Tips: Medical Report का बड़ा अलर्ट, Blood Sugar जांचने वाला HbA1c टेस्ट भरोसेमंद नहीं

Gurugram Construction Accident! पीड़ित परिवारों को मिली 40-40 लाख की मदद, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने सौंपे चेक